


ढूंढाढ री ललकार पाक्षिक समाचार पत्र की 30 वर्षगांठ पर पिंक सिटी प्रेस क्लब के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस सम्मान समारोह में राजसीको के अध्यक्ष राजीव अरोरा,राजस्थान राज्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अर्चना शर्मा और गलता पीठाधीश्वर अवधेश आचार्य महाराज ने प्रदेशभर की कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। समाचार पत्र के संपादक अशोक कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया और सहयोग की कामना की।