Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनिया 18अक्टूबर को टोंक आएंगे


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनिया 18अक्टूबर को टोंक आएंगे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया 18 अक्टूबर  को टोंक आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनिया मंगलवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत टोंक आएंगे जहां दोपहर 11:30 बजे अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और भाजपा द्वारा घंटाघर चौक पर स्वागत किया जाएगा। 2 बजे जैन नसिया में कार्यकर्ताओं को  डॉ.  पूनिया संबोधित करेंगे।

 पराणा ने बताया कि 24 अक्तूबर को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनिया और 18 अक्टूबर को टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का जन्मदिन हैं । जिसके तहत 11000 बालिकाओ के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जाऐंगे और इस दिन 1100 बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना के खाता खुला करके डायरी वितरण की जाएगी।



Previous
Next

Related Posts