


अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में रविवार को बदलाव किया है। अब वोट डालते समय पसंदीदा उम्मीदवार के लिए अब 'ए' लिखना होगा। पहले इसमें ए की जगह '1' लिखना जरूरी था।
आईसीसी अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर की आपत्ति के बाद चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने इसमें बदलाव किया है। शशि थरूर ने तर्क दिया था कि उम्मीदवार दो ही है और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम एक नंबर पर ही हैं इससे ऐसा लगेगा कि चुनाव प्राधिकरण खुद ही इसमें एक नंबर को वोट देने के लिए कह रहा है। इसके बाद तय किया गया कि अब पसंदीदा उम्मीदवार के आगे ए लिखा जाए। अब कांग्रेस के प्रतिनिधि को अपने पसंदीदा उम्मीदवार के आगे ए लिखकर अपना वोट डालना पड़ेगा ।