


सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस नेता जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज द्वारा जो ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए हैँ उनको लेकर वार्ड नं 97 के क्षेत्र वासियों द्वारा पुष्पेंद्र भारद्वाज का सम्मान समारोह किया ।
सांगानेर में कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज ने चुनाव हारने के बाद लगातार प्रयासरत रहते हुए सांगानेर में विकास के काम किए हैँ जिससे क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है । वार्ड नं 96 ,97 ,98, 99 के क्षेत्रवासियों द्वारा वार्ड नं 97 की पार्षद सन्नू राकेश चौधरी के पार्षद कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर पुष्पेंद्र भारद्वाज का सम्मान समारोह किया । इसी दौरान वार्ड नं 96, 97, 98, 99 के क्षेत्रवासियों के पीने की पानी की समस्या को देखते हुए भारद्वाज द्वारा बीसलपुर पानी की लाइन की योजना लाने , क्षेत्र में दो दो इंग्लिश मीडियम फ्री मॉडल स्कूल देने के लिय धन्यवाद दिया ।
पुष्पेंद्र भारद्वाज के पहुँचते ही जनता ने नारे बाजी करते हुए माला साफाओं से जोरदार स्वागत किया और हो रहे विकास कार्यों के लिएभारद्वाज का आभार प्रकट किया । वार्ड नं 97 की पार्षद सन्नू राकेश चौधरी के कार्यालय के उद्घाटन और सम्मान समारोह के अवसर पर आम जनता द्वारा जनसेवक पुष्पेन्द्र भारद्वाज के प्रयासों से संगानेर को मिले 2 सरकारी महाविधालय , 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल , बीसलपुर योजना , 2 जयपुर चौपाटी , 13 अंग्रेजी माध्यम विधालय सहित पूरी विधानसभा की सैकड़ो कोलोनिय में सड़कों का जाल , सैकड़ों पानी के बोरिंग , हजारों लाइट आदि ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने जनता को विश्वास दिलाया कि मैं आपके सुख दुख के बीच हमेशा खड़ा रहूंगा और क्षेत्र में विकास के काम करूंगा। इस दोरान महिलाओं और क्षेत्र के निवासियों ने अपनी समस्याय भी बताई ।
भारद्वाज ने बताया की पिछले 20 सालों में भाजपा से लगातार जीत रहे नाकारा विधायको ने विकास में साँगनेर को बहुत पीछे धकेल दिया है फिर भी मैंने इन 4 सालों में चुनाव हारकर भी जनता को थोड़ी बहुत विकास कार्यों की जो राहत दी है वो ऊट के मुँह में जीरा समान है लेकिन भारद्वाज के कार्य लगातार जारी रहेंगे किसी को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है , देर हो सकती है लेकिन कोई क्षेत्र विकास में अछूता नहीं रहेगा ।
सम्मान समारोह में सन्नू चौधरी पार्षद, हेमराज बैरवा पार्षद, विजेंद्र सेनी पार्षद ,अमित सैनी पार्षद प्रतिनिधि, रामसिंह चौधरी, पार्षद, शंकर बाजडोलिया पार्षद, सुनील सिंघानिया, दामोदर मीना पार्षद, शिवराज गुर्जर पार्षद, घनश्याम कुलवाल, राकेश जोतड, भगवान मावलीय्या, रामप्रसाद जोतड, रामधन जोतड, बाबूलाल पाण्डु, गोविन्दनारायण पाण्डु, बसंती लाल बागड़ा, शंकर सैनी, भेरूलाल जोतड, जगदीश जोतड, सीताराम जोतड मदन लाल बैरवा, रमेश बैरवा आदि मौजूद रहे।