Saturday, 29 August 2026

पूर्व सीएम राजे पहुँची सेंट्रल पार्क, 4 किमी लम्बी ब्रिस्क वॉक,लोगों से की मुलाकात और कहा कि स्वास्थ्य के लिए मोर्निंग वॉक करना जरूर


पूर्व सीएम राजे पहुँची सेंट्रल पार्क, 4 किमी लम्बी ब्रिस्क वॉक,लोगों से की मुलाकात और कहा कि स्वास्थ्य के लिए मोर्निंग वॉक करना जरूर

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे रविवार को अचानक सुबह साढ़े 6 बजे सेंट्रल पार्क पहुँची। जहां उन्होंने 4 किमी लम्बी ब्रिस्क वॉक की। ब्रिस्क वॉक का यह सफ़र उन्होंने 38 मिनट में पूरा किया। इस बीच उन्होंने सेंट्रल पार्क स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए।

सीएम राजे इस दौरान वे लोगों से मिली भी लेकिन उनके कदम नहीं रुके।वहाँ मोर्निंग वॉक कर रहे लोगों को पता चला तो वे उनके साथ चलने लगे। को सीएम राजे के साथ कई लोगों ने उनके साथ सेल्फ़ी ली और बात चीत भी की। लेकिन वे कहीं नहीं रुकी। बाद में जब उन्होंने सेंट्रल पार्क का एक राउण्ड पूरा कर लिया,तब वहां मौजूद सभी लोगों से मुलाकात की ।

उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। सब स्वस्थ तो राजस्थान स्वस्थ।सब तंदुरुस्त तो हिन्दुस्तान तंदुरुस्त। उन्होंने कहा कि वे नियमित व्यायाम और योगा करती हैं और ट्रेडमिल पर दौड़ती है। पूर्व सीएम राजे की इस मोर्निंग वॉक की ख़ास बात यह थी कि न उन्होंने अपने साथ सुरक्षा कर्मियों को लिया और न ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को खबर होने दी।इसके चलते उन्होंने आम लोगों से खूब ढंग से मुलाकात की और हालचाल जाने ।


Previous
Next

Related Posts