


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव में कुल 414 प्रतिनिधि अपने मत का उपयोग करेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कुल 6 घंटे तक मतदान होगा ।
उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। दोनों ही चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान नहीं आए हैं जबकि उन्होंने अपने पोलिंग एजेंट तय कर दिए हैं। खड़गे के लिए 4 पदाधिकारियों को पोलिंग एजेंट बनाया है। जबकि शशि थरूर के लिए 6 पोलिंग एजेंट रहेंगे। जो प्रोफेशनल कांग्रेस से हैं।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 2 मतदान केंद्रों पर चुनाव होगा और वोट डाले जाएंगे। शशि थरूर के पोलिंग एजेंट के तौर पर 3-3 टीमें रहेंगी। राजस्थान में चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुम्पावत को बनाया गया है। जबकि चार उप चुनाव अधिकारी लोकेश जिंदल- महाराष्ट्र, नागपुर से, शारिक अहमद और दिग्विजय सिंह दोनों उत्तरप्रदेश से, जयेंद्र उत्तराखण्ड से भी मौजूद रहेंगे ।
मल्लिकार्जुन खड़गे के 4 पोलिंग एजेंट्स:नसीम अख्तर इंसाफ, रामसिंह कस्वां, ललित तूनवाल, मुमताज मसीह। शशि थरूर के लिए 6 चुनाव एजेंट:रामेश्वर विजय, अविनाश थानवी, डॉ. दीपक चौधरी, आदित्यनाथ शर्मा, अमन जैन, अशोक कुमार सोनी । बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स रविवार को प्रदेश कार्यालय में पहुंच चुके हैं। मतदाताओं को आईकार्ड लाना होगा ।