


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लंपी वायरस से ग्रसित गोवंश को बचाने के लिए गोवंश संरक्षण अभियान के तहत गायों की सेवा कर हरा चारा गुड दलिया खिलाकर सहयोग किया।
प्रांत सहसंयोजक एसएफएसऔर राजकीय विधि महाविद्यालय अध्यक्ष दिनेश चौधरी और एबीवीपी छात्र नेता राजेंद्र कॉलेज ने बताया कि शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एसएफएस आयाम के तहत पृथ्वीराज नगर स्थित आइसोलेशन सेंटर और पंचशील स्थित कांजी हाउस में लंपी वायरस से संक्रमित गायों की सेवा कर उन्हें हरा चारा दलिया गुड खिलाकर उनके घावो पर रोग प्रतिरोधक स्प्रे कर मरहम पट्टी की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को अपने परिचित 5 लोगों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर इकाई सचिव अमित पुरोहित, रानी कंडारा, आरती जोड़, किशोर कुमावत, रामेश्वर बेरवा, दिलीप चौहान, रामदेव प्रजापत, बलराम हरलानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।