Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने राहुल गांधी की तारीफ की और कहा कि उनका समर्पण हमेशा ही देश के गरीब, पिछड़े, दलित, मजदूरों, किसानों के साथ है


सीएम गहलोत ने राहुल गांधी की तारीफ की और कहा कि उनका समर्पण हमेशा ही देश के गरीब, पिछड़े, दलित, मजदूरों, किसानों के साथ है

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करना आसान है। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए  कहा कि राहुल गांधी देश में इतिहास बनाने जा रहे हैं। पहली बार इतनी लंबी यात्रा शुरू की है, यह बिना देश के साथ कमिटमेंट के नहीं हो सकता। साधु संत भी यात्रा करते हैं तो रास्ते में विश्राम लेते हैं। लेकिन राहुल गांधी बिना थके रोज 25 किलोमीटर चल रहे हैं। इतनी लंबी संघर्षमयी और बहुत कठिन यात्रा है यह। अब तक ऐसी यात्रा हुई नहीं ​है। राहुल देश बचाने की चिंता कर रहे हैं। 

रविवार को बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि कर्नाटक वालों ने इतिहास बनाया है। मुझे याद है इंदिरा गांधी ने चिकमंगलूर से चुनाव लड़ा था, उस समय बचपन में हम भी आए थे। बेलारी से सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा था, वह वक्त भी याद है। इस बार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कर्नाटक से जो बदलाव शुरू होगा, यह बदलाव फिर पूरे मुल्क में होगा। राहुल गांधी की यात्रा का असर होगा, जिन राज्यों में यात्रा जा रही है वहां हर वर्ग के लोग इससे जुड़ रहे हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश है कि सभी जाति, वर्गों, धर्मों में आपसी भाईचारा हो। प्यार मोहब्बत की राजनीति हो, हिंसा का कोई स्थान न हो, यह माहौल बनाने की आवश्कता है। इसके लिए राहुल गांधी निकले हैं और कारवां चल पड़ा है। सोचिए, 3500 किलोमीटर में से 1000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। जिस जज्बे और हौसले के साथ राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं वह देश के साथ समर्पित भाव के बिना पूरी नहीं हो सकती। राहुल गांधी कासमर्पणदेश के गरीब, पिछड़े, दलित, मजदूरों, किसानों के साथ है। राहुल गांधी चाहते हैं देश एक अखंड रहे। इसी संदेश को लेकर यात्रा शुरू की है।

सीएम गहलोत ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करना आसान होता है लेकिन देश का निर्माण करने के लिए पंडित नेहरू जैसी सोच की जरूरत होती है। पंडित नेहरू ने जिन संस्थाओं की शुरूआत की, उस पर आज देश खड़ा है। आज भाजपा के लोग जिस तरह का तानाबाना बुन रहे हैं, देश में जिस तरह तनाव, हिंसा और सांप्रदायिकता का माहौल बना है, उसे देश बर्दाश्त नहीं कर पाएगा, अफोर्ड नहीं कर पाएगा।



Previous
Next

Related Posts