Saturday, 29 August 2026

पूर्व सीएम राजे ने कार्यकर्ताओं से कहा-हो जाओ तैयार पसीना बहाने का समय आ गया है


पूर्व सीएम राजे ने कार्यकर्ताओं से कहा-हो जाओ तैयार पसीना बहाने का समय आ गया है

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा है कि ‘हो जाओ तैयार’ क्योंकि अब मेहनत करने और पसीना बहाने का वक्त आ गया है।आचार संहिता निकाल दो तो जुल्म की यह सरकार अब साढ़े 3 सो दिनों की है।

पूर्व सीएम राजे का जयपुर से सीकर ज़िले की शाकंभरी माता के मंदिर में दर्शन और पूजा का कार्यक्रम था।उनके इस दौरे में उनका क़रीब 50 जगह स्वागत हुआ। उनका जयपुर से शाकंभरी मंदिर जाने का डेढ़ घंटे का सफ़र 6 घंटे में पूरा हुआ।शाकंभरी मंदिर में उन्होंने 51 पंडितों के सानिध्य में ढाई घंटे पूजा की।

पूर्व सीएम  राजे ने कहा है कि इस सरकार में किसान, व्यापारी, बेरोज़गार,मज़दूर और महिलायें सब दुखी है। सीएम गहलोत को अतिवृष्टि के 4 दिन बाद याद आया कि शीघ्र मुआवज़ा देंगे। जबकि गत वर्ष का मुआवज़ा अब तक नहीं मिला। ना ही किसानों का 10 दिन में क़र्ज़ा माफ़ हुआ।बिजली पूरी नहीं देने के बावजूद बिल डेढ़ गुना कर दिए।

पूर्व सीएम ने कहा कि दीपावली से पूर्व उनका 9 दुर्गा मंदिर में दर्शन करने का लक्ष्य था। जो आज शाकंभरी माता के दर्शन के साथ पूरा हुआ है। इससे पूर्व उन्होंने गत दिनों माउण्ट आबू में अर्बुदा माता, बाँसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी,गुजरात में अम्बा माता,भीनमाल में सुंडा माता,दतिया मध्यप्रदेश में श्री पीताम्बरा पीठ, देशनोक में करणीमाता, बीकानेर में नागणेचीजी माता, बीकानेर और आमेर में शिला माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा कांग्रेस के कुराज को ख़त्म कर भाजपा का सुराज लाने की प्रार्थना की।



Previous
Next

Related Posts