Saturday, 29 August 2026

दिल्ली हाईकोर्ट ने डॉ.महेश जोशी के बेटे रोहित की अग्रिम जमानत रखी बरकरार, आगामी सुनवाई 11 जनवरी को


दिल्ली हाईकोर्ट ने डॉ.महेश जोशी के बेटे रोहित की अग्रिम जमानत रखी बरकरार, आगामी सुनवाई 11 जनवरी को

दिल्ली हाईकोर्ट ने जलदाय मंत्री  डॉ.महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को रेप मामले में मिली अग्रिम जमानत याचिका को बरकरार रखते हुएअग्रिम जमानत याचिका को निरस्त करने की मांग पर सुनवाई टाल दी । दिल्ली हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 11 जनवरी 2023 को होगी। 

हाईकोर्ट की ओर से 21 जुलाई को रोहित जोशी को नोटिस जारी किया था। रेप पीड़िता ने रोहित जोशी को मिली अग्रिम जमानत याचिका को निरस्त करने की मांग कर याचिका दायर की। 8 जून को तीस हजारी कोर्ट के सेशंस कोर्ट ने रोहित जोशी को अग्रिम जमानत दी थी। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके भाई और पिता पर 10 जुलाई को जयपुर में हमला किया गया। इस हमले को लेकर युवती ने 13 जुलाई को जयपुर के रामगंज पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी। याचिका में कहा गया है कि इस मामले में जांच अभी अहम मोड़ पर है, ऐसे में आरोपित को अग्रिम जमानत पर छोड़ना ठीक नहीं है।



    Previous
    Next

    Related Posts