


ग्रेटर नगर निगम महापौर शील धाभाई ने कहा कि शहर के व्यापारियों से आव्हान किया कि दीपावली महोत्सव पर इस बार जयपुर शहर की सजावट एवं लाइटिंग में आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव की झलक दिखेगी।
शील धाभाई की अध्यक्षता में शनिवार को निगम मुख्यालय के ईसी हॉल में जयपुर शहर के व्यापारियों के साथ जयपुर शहर की साफ,सफाई,पर्यटन एवं दीपावली की सजावट को लेकर व्यापारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
महापौर शील धाभाई ने कहा कि जयपुर शहर पूरे विश्व में गुलाबी नगरी के नाम से अपनी अलग पहचान रखता है। जिसको साफ, सुन्दर एवं आकर्षक बनाये रखने का कार्य निगम, व्यापारियों एवं आमजन के सहयोग से संभव है।
उन्होंने कहा कि निगम लगातार जयपुर शहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाये रखने का कार्य कर रहा है, इस कार्य में व्यापारियों के सहयोग की निरंतर आवश्यकता है जिसे आप बनाये रखें। उन्होने कहा कि इस बार दीपावली पर शहर में सर्वश्रेष्ठ लाईटिंग करने वाले को मेयर अवार्ड दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर एक साथ दीपावली बनायेगा जिनके घर में दीपावली नहीं मना सकते निगम उनके घर पर लाईटिंग एवं मिठाई पहुंचाकर उनके घर दीपावली बनाएगा।
महापौर धाभाई ने बैठक में व्यापारियों से जयपुर शहर को और अधिक सुन्दर, स्वच्छ एवं पर्यटन की दिशा में अग्रनीय बनाने के लिये सुझाव मांगे। साथ ही उन्होने व्यापारियों से आवहान किया कि आप स्वयं अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण न करें एवं जो अतिक्रमण करता है उसे हटाने में निगम का सहयोग करें। उन्होने प्रत्येक व्यापार मंडल से उनकी समस्याएं सुनी और उसके समाधान का आश्वासन दिया।