


अजमेर शहरवासियों को बड़ी सौगात रविवार 16 अक्टूबर से बड़ी सौगात मिलेगी। बरसों से इंतजार कर रहे शहरवासियों को एलिवेटेड रोड की सुविधा प्राप्त होने लगेगी।
जिला कलेक्टर अंशदीप ने जानकारी, देते हुए बताया सुबह 6 से शाम 6 बजे तक होगा रोड पर ट्रैफिक संचालन,शुरुआत में रहेगा। उन्होंने बताया कि वन वे ट्रैफिक, कचहरी रोड पुरानी आरपीएससी से मार्टिण्डलब्रिज तक चलेंगे वाहन, शहर की ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा।
उन्होंने बताया कि अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 252 करोड़ की परियोजना के तहत 2.6 किलोमीटर लम्बाई का एलिवेटेड रोड तैयार की गई है। यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से एलीवेटेड रोड का काम जून 2018 में शुरू हुआ था।