


शुक्रवार रात हसनपुरा में एनबीसी के पीछे तलाई वाले हनुमानजी मंदिर के पास एक व्यक्ति की मौत की सूचना से लोगों में सनसनी फैल गई। सदर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है ।
पुलिस ने बताया कि हसनपुरा में एनबीसी के पीछे तलाई वाले हनुमानजी मंदिर के पास एक व्यक्ति की मौत का सूचना मिली। भगवाधारी कपड़े पहने व्यक्ति का शव बरगद के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ था।
पुलिस ने मौका-मुआवने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान रामजी लाल निवासी नवल बस्ती हसनपुरा सदर के रुप में हुई है। उसके पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वह मजदूरी का काम करता था और नशे का आदी था। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि शुक्रवार शाम को उसकी घरवालों से बहस हो गई थी। घर से निकलने के बाद रामजी लाल ने प्लास्टिक पैकिंग में यूज आने वाली रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।