


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि, वर्ष 2014 में भाजपा और एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला और बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और 2019 में दूसरी बार जन-कल्याणकारी नीतियों और बुनियादी विकास के बूते पर मोदी प्रधानमंत्री बने और 2024 में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
गांधी नगर में गुजरात भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ.पूनिया ने कहा कि गुजरात और राजस्थान दोनों का संबंध भाई जैसा है, पड़ोसी भी हैं और आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक इस तरीके के रिश्ते बरसों बरस तक रहे और उस रिश्ते के नाते क्योंकि इस समय देश और दुनिया में राष्ट्रवाद को मान्यता मिली है, इसे और ऊर्जा मिले ताकत मिले, गुजरात में भाजपा मजबूत बहुमत के साथ सरकार बनाए, इसी मंशा के साथ राजस्थान से मैं और पूरी टीम भाजपा राजस्थान का पूरा परिवार गुजरात के कार्यकर्ताओं को सहयोग करने के लिए गुजरात के जनमानस को अपील करने के लिए यहां आए हैं और चुनाव तक गुजरात में भाजपा के विजय संकल्प 2022 को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
डॉ.पूनिया ने कहा कि गुजरात की तरक्की निरंतर रहे और यह डबल इंजन की सरकार लगातार चलती रहे और यकीनन इसका लाभ आने वाले समय में राजस्थान को भी मिले तो गुजरात के 9 जिले 46 विधानसभा इसमें 100 से ऊपर कार्यकर्ता यह हम लोगों ने पार्टी के जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए नियुक्त किए हैं।
डॉ.पूनिया ने कहा कि इस बात की खुशी है कि गुजरात के विकास में गुजरात की आर्थिक तरीके में राजस्थान के प्रवासियों का बड़ा योगदान है, इस बात का भी अभिनंदन करते हैं कि गुजरात की धरती ने भी बहुत उदारता के साथ और अपनत्व और भाईचारा के साथ यहां और अपने दिल में जगह दी, इसलिए गुजरात और राजस्थान में समरसता दिखती है, वह अनूठी है और एक दूसरे के पूरक हैं, इसलिए एक सुनहरा भविष्य दिखाई देता है कि इन दोनों राज्यों की जो बॉन्डिंग है आगे भी मजबूती के साथ चलेगी और इसका लाभ राजस्थान को भी मिलता रहा है।
डॉ.पूनिया ने कहा कि यह राजस्थान का मॉडल है तो गुजरात की जनता को सावधान हो जाना चाहिए की अशोक गहलोत गुजरात में कौन सा मॉडल लेकर आने वाले हैं. अभी राजस्थान की सरकार के बहुत सारे पैसे खर्च कर के वहां के अखबारों में विज्ञापन दिए जा रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा के राहुल गांधी केरल और कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, कम से कम कांग्रेस पार्टी को राजस्थान में तो जोड़ लेते, पिछले 4 साल से 2018 में राजभवन में दो-दो मुख्यमंत्रियों के नारे लगे और कहने को यह कोई कह सकता है कि यह घर का झगड़ा है, और इस घर के झगड़े का असर राजस्थान सरकार पर हुआ, राजस्थान का विकास ठप हुआ, यह सारी कमजोरियां केवल कांग्रेस के झगड़े के कारण उजागर हुई हैं।
उन्होंने कहा कि 4 साल तक कांग्रेस का आलाकमान सोता रहा, विश्व का एक रिकॉर्ड बनाया कांग्रेस सरकार ने, 50 दिन कोई भी बाड़े में बंद नहीं रही पूरी दुनिया में सरकार, अशोक गहलोत की सरकार अकेली थी जो कोराना के उस पूरे कोविड-19 के उस चुनौती के बीच में 50 दिन तक बाड़े में बंद रही और उनको अपने डिप्टी चीफ मिनिस्टर को बर्खास्त करना पड़ा, पीसीसी के चीफ को बर्खास्त करना पड़ा, उन पर राजद्रोह के मुकदमे लगाए।