Saturday, 29 August 2026

आवासन मंडल प्रताप नगर में खाली फ्लैट्स तिब्बति मार्केट वालों को रियायती दर पर देने को है तैयार: अरोड़ा


आवासन मंडल प्रताप नगर में खाली फ्लैट्स तिब्बति मार्केट वालों को रियायती दर पर देने को है तैयार: अरोड़ा


मानसरोवर के झूलेलाल मार्केट में सर्दी के कपड़े बेचने वाले तिब्बती मार्केट  का शुक्रवार को शुभारंभ राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने किया।  उन्होंने कहा कि जिस तरह बोर्ड ने इन शरणार्थियों को व्यापार के लिए दुकानें उपलब्ध करवाई है। उसी तरह इनके स्थायी रहने के लिए आवास भी उपलब्ध करवाने पर विचार किया जा रहा है।

राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि  प्रताप नगर में बोर्ड के कई फ्लैट्स खाली पड़े हैं, इनको बोर्ड प्रशासन इन शरणार्थियों को 13 साल की किश्तों पर आवंटित कर सकता है। यही नहीं तिब्बती शरणार्थी व्यवसायी यदि प्रस्ताव देते हैं तो मण्डल उनके लिए प्रताप नगर में अलग से व्यावसायिक योजना लाने पर भी विचार कर सकता है, ताकि जयपुर में इन शरणार्थियों को व्यापार के लिए एक दूसरी जगह भी मिल सके।

अरोड़ा ने बताया कि थड़ी मार्केट से अस्थायी दुकानें हटाने के बाद उन व्यवसायियों को शिफ्ट करने के लिए झूलेलाल मार्केट बनाया था, लेकिन पिछले 13 साल से इस बाजार में कोई भी दुकानें खरीदने नहीं आया। इस कारण ये बाजार वीरान पड़ा रहा। कोविड के समय तिब्बती शरणार्थियों ने यहां व्यवसाय करने की इच्छा जताई, जिसके बाद बोर्ड ने इन्हें रियायत देते हुए इन दुकानों को स्थायी रूप से इन्हें उपलब्ध करवाया।




    Previous
    Next

    Related Posts