


जिले के उनियारा पुलिस थानांतर्गत झुण्डवा के पास एक सर्राफा व्यापारी से बंदूक की नोक से चांदी के बर्तन लूटने के आरोपियों को उनियारा पुलिस नही पकड़ सकी। लेकिन बूंदी जिले की देई पुलिस ने आरोपियों का मुकाबला करते हुए दो गाड़ियों में सवार चारों आरोपियों को पकड़ लिया। इतना ही नही नेनवा पुलिस उपाधीक्षक योगेश चौधरी के सिपरविजन में देई थानाधिकारी बुद्धराम जाट सहित पुलिसकर्मियों ने लूट के बर्तन एवं पिस्टल व जिंदा कारतूस भी जब्त किए है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनियारा पुलिस थाना क्षेत्र के झुण्डवा गांव के नजदीक दो कारों में सवार चार लुटेरों ने चांदी के बर्तन ले जा रहे सर्राफा व्यापारी की गाड़ी रोक करके बंदूक की नोक से चांदी के 16बर्तन लूट ले गए। जिसकी इतला के बाद बूंदी जिले के पुलिस की सक्रियता से देई पुलिस थाना की नाकाबन्दी में चारों आरोपी गिरफ्त में आ गए।जिस दौरान आरोपियों ने पिस्टल दिखा करके भागने की कोशिश की लेकिन दाल नही गल पाई।
पुलिस ने आरोपी दीपक वैरागी निवासी कोटा प्रेम नगर को पकड़ा है जिसके कब्जे से देशी पिस्टल लोहे की,सुरेंद्र पुत्र फूल चंद सेन निवासी नागल कोजू थाना गोविंदगढ़ जिला जयपुर ग्रामीण से पिस्टल की मैगजीन और दो जिंदा कारतूस, कुलदीप मीणा निवासी विनोद कला थाना सांगानेर जिला जयपुर ग्रामीण से देशी कट्टा लोडेड एक राउंड तथा गिर्राज मीणा निवासी दुर्जनपुरा कोटा ग्रामीण से एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। साथ ही गाड़ी में एक कपड़े का थैला मिला है जिसमे लूट के चांदी के बर्तन थे। पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।