


अजमेर में आए अमेरिका के प्रसिद्ध यूरोलोजिस्ट डॉ. गोपाल बदलानी और उनकी टीम ने जेएलएन अस्पताल में चल रहे यूरोलॉजी ऑपरेशन शिविर के बाद नगीना बाग स्थित जतोई दरबार मे साई दांदूराम साहिब व साई होतुराम साहिब जी के दर्शन किए।
दरबार के प्रमुख सेवादार साई फतनदास जी ने डॉ. बदलानी और उनकी टीम के सदस्यों को दरबार के साई दर्शन, विशाल शिव मूर्ति, माता की गुफा व विश्व के सबसे विशाल 21 फुट की साई झुलेलाल साहिब जी के मूर्ति के दर्शन कराए।
नानक गजवानी ने बताया कि साई झुलेलाल साहिब जी की विशाल प्रतिमा देखकर डॉ. बदलानी और उनके सदस्य मंत्रमुग्ध होकर कहा कि दरबारों और सन्त महात्माओ के दर्शन मात्र से ही मन को आत्मिक शांति मिलती है।
समाज के प्रति समर्पित डॉ. बदलानी,डॉ. जितेन्द्र अमलानी, डॉ. प्रवीन बलदानिया,डॉ. रविशंकर, डॉ. प्रवीन महुआ और उनकी टीम के सदस्यों को साई फतनदास व राहुल थारवाणी द्वारा शॉल ओढ़ाकर व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया व उम्मीद जताई कि आगे भी डॉ. साहिब की टीम इसी प्रकार मानव समाज के कल्याण की सेवा करती रहेगी।
डॉ. बदलानी जी ने भी आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द एक फिर अजमेर आकर अपनी निशुल्क सेवाए जनता को देंगे।