Saturday, 29 August 2026

लंपी के कारण अन्तराष्ट्रीय पुष्कर मेला में नही होगी रौनक, पशु मेले के लिए मालवीय, कटारिया, राठौड से की टंडन ने बात


लंपी के कारण अन्तराष्ट्रीय पुष्कर मेला में नही होगी रौनक, पशु मेले के लिए मालवीय, कटारिया, राठौड से की टंडन ने बात

राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश टंडन ने अन्तराष्ट्रीय पुष्कर मेले में पशु मेले को लेकर अजमेर प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत मालवीय, पशु पालन मंत्री लाल चंद कटारिया और पर्यटन निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह राठौड़ से फोन बात की।

टंडन ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से पशु मेला लगना अति आवश्यक है और काश्तकारों की यह महत्ती आवश्यकता है। पशु पालक पिछले कई वर्षों से परेशान हो रहे हैं। कभी कोविड की वजह से तो कभी गलेंडर बीमारी और कभी गायों की बीमारी। उन्होंने बताया कि बिना पशु मेले के पुष्कर मेले में रौनक नही होगी और पुष्कर मेला तो ग्रामीणों का मेला है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक ख्याति प्राप्त है। घोड़ों, घोडियों का तो यह हिंदुस्तान का सबसे बड़ा मेला है। जहाँ पूरे भारतवर्ष से अश्वपालक आते हैं और घोड़ों का मेले में प्रवेश से पूर्व ही टेस्ट होता है। उन्हें बिमारियों के बचाव के इंजेक्शन भी लगाये जाते हैं। 

एडवोकेट टंडन ने कहा कि पुशपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने सहानुभूति पूर्वक बात को सुना और आश्वस्त किया की काश्तकारों एवं पशुपालकों के हित में निर्णय करने का आश्वासन दिया। वही आरटीडीसी चैयरमैन धमैन्द्र राठौड से वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन ने पुष्कर में पशु मेला लगाने के लिए कहा।

एडवोकेट टंडन ने कहा कि पिछले साल कोरोना गाइड लाइन के बीच मेले का आयोजन हुआ और साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण मेले का आयोजन नही हुआ।  ऐसे में दोनो ही साल कोई खास रौनक मेले में नही रही। लेकिन इस बार विदेशी पर्यटको के भी अधिक आने की संभावना थी परन्तु लंपी रोग ने पुष्कर मेले में फिर पशुओं के आने पर संशय की स्थिति पैदा कर दी है।

टंडन ने बताया कि जिला पशुपालन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अन्तराष्ट्रीय पुष्कर मेला 26 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक किया जाएगा। वही जिला कलेक्टर अशंदीप द्वारा बताया गया है कि गौवंशीय पशुओं में तेजी से फैल रही लंपी स्कीन डिजीज के संक्रमण के चलते विभागीय स्तर से पशु मेले का आयोजन किया जाना सम्भव नही है ।

तीर्थराज पुष्कर में कार्तिक माह के अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्रात्त पशु  मेले में इस बार पशु आवाक एवं पशु प्रतियोगिताओं के आयोजन नही हो पायेगे। वही एडवोकेट राजेश टंडन ने राज्य सरकार के तीन मत्रियों से फोन पर बात कर समुचित व्यवस्था करवाने के लिए कहा।

 



Previous
Next

Related Posts