


राज्य के युवा ,खेल मंत्री एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा है कि खेलो के क्षेत्र में राजस्थान ने देश मे ही नही दुनिया मे एक मिसाल पेश की है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक जैसे आयोजन में राजस्थान तो दुनिया मे पहला राज्य है जिसने ग्रामीण ओलंपिक आयोजित किए है।उन्होंने कहा कि 4 सालो में राजस्थान में 600 खिलाड़ियों को सरकारी नोकरियों दी गई है।उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि प्रदेश की जनता की उम्मीदों में पूरी तरह से खरा उतरूँ।
जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना बृहस्पतिवार को जयपुर से अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपना जन्म दिन जनता के बीच मनाने जा रहे थे। जिस दौरान जगह-जगह मंत्री अशोक चांदना के समर्थको ने भव्य स्वागत किया।मंत्री चांदना ने मीडिया से बातचीत में भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि युवाओं ने यूनिवर्सिटी चुनावो में तीसरे एवं चौथे नम्बर पर ला खड़ा किया वही उपचुनावो में भी भाजपा को प्रदेश की जनता ने तीसरे नम्बर ला दिया।
जनसम्पर्क राज्य मंत्री चांदना का बृहस्पतिवार को जन्म दिन होने के कारण निवाई, टोंक सहित उनियारा इलाके में जगह-जगह लोगो ने साफे और मालाओं से भव्य स्वागत किया। जिनको निवाई में जन्मदिन की बधाई देते हुए चांदना समर्थको ने 51 किलो की माला पहना करके स्वागत किया। चांदना ने सभी लोगो को अपने जन्मदिन पर बधाई देने वालो एवं स्वागत मे उमड़े लोगो का आभार जताते हुए कहा कि वह उनके सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह प्रदेश की जनता के हितों एवं कल्याण के लिए कोई कमी नही रखेंगे साथ ही कहा कि उनको मिलें विभागीय मन्त्री दायित्वों का बखूबी निर्वाह करते हुए सरकारी योजनाओ का लाभ आमजन एवं पात्र लोगों तक पहुंचाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।