Saturday, 29 August 2026

शुद्व के लिए युद्व अभियान ,टोंक में नकली घी बनाते पकड़ा


शुद्व के लिए युद्व अभियान ,टोंक में नकली घी बनाते पकड़ा

जिलेवासियों को शुद्व एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त सुनील शर्मा के निर्देशन में व्यापक स्तर पर शुद्व के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में घी, तेल, मावा, पनीर, मिठाई एवं मसालों की सघन जांच की की जा रही है। जांच में मिलावट पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

टोंक जिलें में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवप्राज मीणा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर व जिला तम्बाकू सलाहकार रविकांत शर्मा ने गुरूवार को टोंक शहर के मेहंदी बाग क्षैत्र में मैसर्स कृष्णा किराना स्टोर पर दबिश दी। मौके पर मनीष कुमार गुप्ता नकली घी कृष्णा ब्रांड व सरस ब्राण्ड बनाते हुए पाए गए। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुर्जर द्वारा मौके पर घी के अलग-अलग प्रकार के 3 नमूने लेकर शेष बचे लगभग 40 लीटर अलग-अलग ब्रांड के माल के 50 रैपर, सरस ब्रांड के 50 रैपर, कृष्णा ब्राण्ड, पैंकिग हैण्ड मशीन, 1 टिन वनस्पति व तेल इत्यादि सामान को जब्त किया गया। सरस डेयरी प्रतिनिधि व डेयरी प्रबंधक संचालक सुबेदीन खान को मौके पर बुलाया गया उनके द्वारा इन विक्रेताओं के खिलाफ कॉपीराईट एक्ट में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गयी।



Previous
Next

Related Posts