


भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आमेर में शिला माता के दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
उन्होंने आमेर में अंबिकेश्वर शिव और भैरव मंदिर के भी दर्शन किए। शनिवार को झुँझुनू ज़िले में शाकंभरी माता के दर्शन करेंगी।