


खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री अशोक चांदना ने 13 अक्टूबर को अपना जन्मदिन खिलाड़ियों और बच्चों के साथ मनाया।
खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री चांदना ने गुरुवार सुबह एसएमएस स्टेडियम में बच्चों के साथ केक काटकर स्नेहपूर्वक मुलाकात की। उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को केक खिलाया और बच्चों ने भी चांदना को केक खिलाया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों एवं बच्चों के साथ फोटो खिंचवाए और जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार की।