


भाजपा विधायक दल के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान के इतिहास में अब तक की सबसे निकम्मी सरकार है, इसे उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। सभी कार्यक्रम में जुट जाना चाहिए। राठौड़ गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ 17 अक्टूबर को लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि किसान विरोधी सरकार को शेखावाटी जी धरती से जन आंदोलन करके अंत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने विधानसभाबार संख्यात्मक आंकड़े जुटाये तथा पूरे जिले से 40 हजार संख्या लाने का लक्ष्य दिया ।
इसे पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने स्वागत भाषण दिया।हरिराम रनवा ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान विरोधी सरकार के खिलाफ एक बड़ी किसान रैली में हजारों लोग लक्ष्मणगढ़ में जुटेंगे l।
सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो पूर्व विधायक झाबर सिंह खरा ने बाजरे समर्थन मूल्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य हरियाणा में बाजरा दुगुनी समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। जबकि राजस्थान में बाजरे की खरीद नहीं करके गलत सरकार किसानों का आर्थिक उत्पीड़न कर रही है।
पूर्व मंत्री बंसीधर बाजिया ने किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक गोर्धन वर्मा, रतन जलधारी ने भी संबोधित किया। अंत में सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने आभार और कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गोविंद राम बिजारणिया, बनवारी लाल यादव, फूलसिंह बाजिया, दौलतराम गोयल, राजेश रोलन, रामनिवास सैनी, जिला मंत्री वीना वर्मा, भगवान सिंह, डॉ अरविंद भूकर, सरोज कड़वासरा, रणवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्रीहरि बियानी, जिला प्रवक्ता रतनलाल सनी, ओम प्रकाश बिजारनिया, महेंद्र जोशी, डॉ मधोसिंह ,पिपराली प्रधान मनभरी देवी, पलसाना प्रधान सुनीता वर्मा, खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष ममता मुंडोतिया, श्रीमाधोपुर पालिका चेयरमैन हरिनारायण महंत सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला परिषद सदस्य तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, अजा मोर्या के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, किसान मोर्चा के शिव भगवान बगड़िया, ओबीसी मोर्चा के राजेश सिंह शेखावत, एसटी मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूरणमल मीणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, नीलम मिश्रा , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।