Saturday, 29 August 2026

हेरिटेज नगर निगम ने नगरीय विकास कर के बकाया ₹ 9.50 लाख वसूले


  हेरिटेज नगर निगम ने नगरीय विकास कर के बकाया  ₹ 9.50  लाख वसूले

नगरीय विकास कर का बकाया पैसा जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ हेरिटेज  नगर निगम के आदर्श नगर जोन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जोन उपायुक्त मेघराजसिंह मीणा के नेतृत्व में निगम की राजस्व शाखा और स्पैरो सोफ्टेक के कर्मचारी जोन में बकायादारों के यहां पहुंचे। यहां राजस्व अधिकारी चेतन कुमार जैन और राजस्व निरीक्षक प्रीतम ने कुर्की के नोटिस चस्पा किए और बकाया नहीं चुकाने वालों की संपत्ति के रूप में दुकान  और कार्यालय सील करना शुरू कर दिया।

अचानक हुई कुर्की की कार्रवाई के चलते व्यापारी घबरा गए और मौके पर ही बकाया पैसा चुकाना शुरू किया।  हेरिटेज नगर निगम ने एक ही दिन में 5 बकायादारों से 9.50 लाख रुपए वसूल करते हुए उनकी संपत्तियों को सील मुक्त किया है। शेष दो बकायादारों ने पैसा नहीं चुकाया तो उसकी संपत्ति सील कर दी गई।  नगर निगम प्रशासन ने हेरिटेज  नगर निगम में करीब 5 हजार नोटिस तैयार किए हुए है, जिनके चलते बकायादारों से वसूली की जाएगी।



    Previous
    Next

    Related Posts