Saturday, 29 August 2026

T20 World Cup LIVE 2nd Warm-Up Match: दूसरे वॉर्म-अप मैच में भारत की शिकस्त


T20 World Cup LIVE 2nd Warm-Up Match: दूसरे वॉर्म-अप मैच में भारत की शिकस्त

India Vs Western Australia LIVE 2nd Warm-Up Match:


ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने अपने मिशन टी20 वर्ल्डकप की शानदार शुरुआत की। उसने पहले अन-ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया था। अब इसी टीम के खिलाफ दूसरा अन-ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। ये मैच भी पर्थ में ही हो रहा है।

टीम इंडिया मैच में पहले गेंदबाजी कर रही है। जवाब में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तेज शुरुआत की और पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 54 रन जड़ दिए। लगातार इस दूसरे वॉर्म-अप मैच में विराट कोहली को जगह नहीं मिली है। जबकि पहले मैच से बाहर रहे केएल राहुल को इस मुकाबले में कप्तानी मिली है। इस मैच में रोहित शर्मा बतौर प्लेयर ही खेल रहे हैं।


पहली पारी में आर अश्विन ने 32 रन देकर तीन विकेट, हर्षल पटेल ने 27 रन देकर दो विकेटऔर हर्शल पटेल ने 25 रन देकर एक विकेट लिया। भारत को जीत के लिए 20 ओवरों में 169 रन रन का लक्ष्य मिला


इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर सिर्फ 29 रन बनाए। ऋषभ पंत एक बार फिर ओपनिंग में फेल रहे। उन्होंने सिर्फ 11 बॉल पर 9 रन बनाए। दीपक हुड्डा (6), हार्दिक पंड्या (17), दिनेश कार्तिक (10) कोई भी नहीं चला। केएल राहुल ने 55 बॉल पर 74 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।


टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह. 

स्टैंडबाय खिलाड़ी: 

मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज


Previous
Next

Related Posts