Saturday, 29 August 2026

43 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट कर जबरन सम्बंध बनाने का कराया मामला दर्ज


43 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट कर जबरन सम्बंध बनाने का कराया मामला दर्ज

43 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट कर जबरन सम्बंध बनाने का करधनी थाने में मामला दर्ज कराया हैं। 

43 वर्षीय महिला का आरोप है कि 11अक्टूबर मंलवार को सुबह सवा 11 बजे आरोपी पति उसके साथ सम्बंध बनाने का दबाव बनाता हैं। पीड़िता हार्ट पेशेंट है उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर महिला के साथ पहले जमकर मारपीट की फिर जबरन उसके साथ सम्बंध बनाएं। 

आरोपी ने महिला को इतना मारा की वह अद्वचेतन अवस्था में पहुंच गई। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसकी बेटी का फोन आया जिस पर पीड़िता लड़की से बात करने के दौरान जोर-जोर से रोने लगी। मां के रोने की आवाज सुन कर पीड़िता की बेटी कॉलेज से जल्दी घर पहुंची। जिसके बाद मां-बेटी ने करधनी थाने में आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। करधनी थाने ने महिला का मेडिकल करवाया जिसके बाद पति के खिलाफ मारपीट की धारा 323-341 में मामला दर्ज कर लिया।



    Previous
    Next

    Related Posts