


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां 13 और 14 अक्टूबर को गुजरात प्रवास पर रहेंगे, जहां वह 13 अक्टूबर को प्रवासी राजस्थानियों द्वारा आयोजित सूरत में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अभिवादन समारोह एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सूरत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में शाम 7:00 बजे
प्रवासी राजस्थानियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देववृत, डॉ. सतीश पूनियां, गुजरात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी आर पाटिल, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्रीमती दर्शनाबेन जरदोष, केंद्रीय किसान कल्याण राज्यमंत्रीकैलाश चौधरी इत्यादि शामिल होंगे।
वहीं 14 अक्टूबर को डॉ. सतीश पूनियां भाजपा के मिशन गुजरात 2022 विजय संकल्प को लेकर गांधीनगर में गुजरात भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे भाजपा राजस्थान प्रदेश के जिला एवं विधानसभा प्रवासी प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित करेंगे। डॉ. पूनियां के साथ बैठक में प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल इत्यादि भी उपस्थित रहेंगे।