


भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा प्रदेश में जंगलराज एवं भ्रष्टाचार चरम पर है, तुष्टिकरण वाली निर्बल गहलोत सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे केस लगा रही है, आप प्रदेश एवं राष्ट्रहित में कार्यकर्ताओं की पूरी मदद करें।बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को प्रभारी अरुण सिंह संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती विजया राहठकर ने राष्ट्र पुनः निर्माण में भाजपा के योगदान पर अपना उद्धबोधन दिया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि समाज को बदलने में यदि किसी की मुखर भूमिका हो सकती है तो वो हमारा अधिवक्ता है।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने अपना वक्तव्य रखते हुए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर अधिवक्ताओं को अपने योगदान के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि एकजुट भारत एवं नागरिकों में कर्तव्य की भावना का विकास भाजपा के नए आयाम सेवा की बदौलत स्थापित करना एवं संगठन की संरचना प्रत्येक बार एसोसिएशन तक करना। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने न्यायालय एवं सामाजिक जीवन में अधिवक्ताओं की भूमिका पर विचार साझा किए।
विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश संयोजक डॉ. प्रवीण खण्डेलवाल, सह-संयोजक सौरभ सारस्वत, भुवनेश शर्मा, रक्षपाल कुलदीप, नाथूसिंह राठौड़, सहित जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।