Saturday, 29 August 2026

रोडवेज कर्मचारियों द्वारा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह और रोडवेज के अध्यक्ष सर्वेश शर्मा का होगा स्वागत


रोडवेज कर्मचारियों द्वारा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  गजेंद्र सिंह और रोडवेज के अध्यक्ष सर्वेश शर्मा का होगा स्वागत

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा  और प्रदेश स्तर के मंत्रालय कर्मचारी संघ के शीर्ष स्तर के नेता 13 अक्टूबर को अजमेर  आएंगे। कर्मचारियों द्वारा उनका रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित प्रतीक्षालय भवन में शाम 4 बजे  भव्य स्वागत किया जाएगा। 

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत अजमेरअध्यक्ष एवं  संभाग प्रभारी कांति कुमार शर्मा और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मंत्रालय कर्मचारी संघ अजमेर जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़  ने संयुक्त रुप से बताया कि रोडवेज के कर्मचारियों की और अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत से जुड़े हुए समस्त घटक दलों की बैठक रखी गई है।  उन्होंने बताया कि इस बैठक में कर्मचारियों के हितों के ऊपर और उनकी मांगों के ऊपर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे इस बैठक में आकर अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं और हमारे दोनों प्रदेश के पदाधिकारियों की आगामी रणनीति के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें ।



    Previous
    Next

    Related Posts