Saturday, 29 August 2026

राजस्थान मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ का अजमेर दौरा,जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में कर्मचारियों की शाम 5 बजे होगी बैठक


राजस्थान मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  गजेंद्र सिंह राठौड़ का अजमेर दौरा,जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में कर्मचारियों की  शाम 5 बजे होगी बैठक

राजस्थान मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  गजेंद्र सिंह राठौड़ और कर्मचारी संघर्ष समिति के विभिन्न नेता अजमेर दौरे पर आ रहे हैं।   कर्मचारी संघ की ओर से जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में कर्मचारियों की  शाम 5 बजे बैठकआयोजित की जाएगी।


अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत अजमेरअध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कांति कुमार शर्मा  ने बताया कि राजस्थान पर मंत्रालय कर्मचारी संघर्ष समिति के जो शीर्ष स्तर के नेता है वह भ्रमण पर है गुरुवार 13 अक्टूबर 5 बजे जिला कलक्टर  सभागार में कर्मचारियों की  मांगो  को लेकर मंथन और आगामी  संघर्ष की रणनीति पर विचार के लिए बैठक आयोजित  की जाएगी। 


उन्होंने बताया इस बैठक में एकीकृत महासंघ राजस्थान के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ इसके अलावा कर्मचारी संघर्ष समिति के राजेश पारीक, महेंद्र सिंह धायल, देवेंद्र सिंह नरूका, नगेंद्र सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, छोटे लाल मीण अजमेर आएंगे  और कर्मचारियों के हितों के बारे में बैठक करेंगे और आगामी आंदोलन की रणनीति पर तय करेंगे। उन्होंने जिले के कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे बैठक में अधिक से अधिक संख्या में आकर अपनी मांगों को रखें और प्रदेश स्तरीय नेताओं के विचार सुने।


Previous
Next

Related Posts