


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर विधायकों को संतुष्ट करने के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने मंगलवार रात्रि को एक बार फिर से बड़ी तादाद में तबादले किए हैं।
शिक्षा विभाग ने मंगलवार रात को तबादला सूची जारी की है। देर रात जारी की गई तबादला सूची में 598 प्रधानाचार्यों के साथ ही 233 प्रधानाध्यापकों के नाम शामिल हैं। साथ ही विभिन्न विषयों के व्याख्याता और वरिष्ठ अध्यापकों की सूची और लंबे समय से एपीओ चल रहे व्याख्याताओं को भी पदस्थापना दी गई है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में 598 प्रधानाचार्य और 233 प्रधानाध्यापकों बायो के 26, रसायन विज्ञान के 52, कॉमर्स के 10, अंग्रेजी के 78, भूगोल के 115, हिंदी के 264, इतिहास के 99, होमसाइंस के 16,गणित के 10, भौतिक विज्ञान के 55, राजनीति विज्ञान के 167, संस्कृत के 24, उर्दू, डॅ्राइंग, इकोनॉमिक्स के 19 व्याख्याताओं के तबादले किए हैं ।
आदेशों की प्रतीक्षा में एपीओ बायो के 12 व्याख्याताओं, रसायन विज्ञान के 16 व्याख्याताओं, कॉमर्स के 6, अंग्रेजी के 22, भूगोल के 6, राजस्थानी साहित्य के एक, समाजशास्त्र के 2, उर्दू साहित्य के 2, इकोनॉमिक्स के 3, हिंदी के 35, इतिहास के 10, फिजिक्स के 20, राजनीति विज्ञान के 21 व्याख्याताओं को भी पदस्थापना आदेश विभाग ने जारी किए हैं।
शिक्षा विभाग की जारी तबादला सूची में विभिन्न विषयों के 1886 वरिष्ठ अध्यापक,सैकेंड गे्रड के 8, शारीरिक शिक्षक 199 के साथ ही सैकड़ों की संख्या में सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सीनियर टीचर, लैब सहायक, ग्रेड थर्ड पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रयोगशाला सहायक के तबादले किए हैं।