Saturday, 29 August 2026

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50 वें सुप्रीम कोर्ट के होंगे मुख्य न्यायाधीश, सीजेआई यूयू ललित ने कानून मंत्री रिजिजू को सिफारिश करते हुए लिखा पत्र


जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50 वें सुप्रीम कोर्ट के  होंगे मुख्य न्यायाधीश, सीजेआई यूयू ललित ने कानून मंत्री रिजिजू को सिफारिश करते हुए लिखा पत्र

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50 वें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने कानून मंत्री किरन रिजिजू को उनके नाम की सिफारिश की है।  

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ललित 8 नवंबर को  सेवानिवृत्त हो जाएंगे । जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। मुख्य न्यायाधीश ललित ने मंगलवार सुबह सुप्रीम कोर्ट के जजों की उपस्थिति में पर्सनली जस्टिस चंद्रचूड़ को अपने पत्र की एक कॉपी सौंपी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल 9 नवंबर, 2022 से 10 नवंबर, 2024 तक यानी 2 साल का होगा।

कानून मंत्री किरन रिजिजू ने 7 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश ललित को पत्र लिखकर उनसे उनके उत्तराधिकारी का नाम बताने की अपील की थी। परंपरा है कि मौजूदा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश तभी करते हैं, जब उन्हें कानून मंत्रालय से ऐसा करने का आग्रह किया जाता है।



    Previous
    Next

    Related Posts