Saturday, 29 August 2026

IND vs SA 3rd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दी करारी मात, 2-1 से जीती वनडे सीरीज


IND vs SA 3rd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दी करारी मात, 2-1 से जीती वनडे सीरीज

भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे क्रिकेट मैच में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत के सामने जीत के लिए 100 रनों का लक्ष्य था। शुभमन गिल के 49 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने यह मुकाबला 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत लिया। इससे पहले टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 99 रन पर समेट दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 18 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद ने दो-दो विकेट हासिल किए।

Previous
Next

Related Posts