


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को सैफई पहुंचकर समाजवादी पार्टी के पूर्व संस्थापक, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने स्व. मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया और शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव एवं परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया।
उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया था। मंगलवार को बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।