Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी 1 नवंबर को मानगढ़ का दौरा, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने की तैयारियों को लेकर बैठक, प्रभारी सिंह और सह प्रभारी विजया रही मौजूद


पीएम मोदी 1 नवंबर को मानगढ़  का दौरा, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने की तैयारियों को लेकर बैठक, प्रभारी सिंह और सह प्रभारी विजया रही मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवम्बर कोआदिवासी जिले बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित  किया जा रहा है। पीएम मोदी कुछ सभा के माध्यम से राजस्थान सहित गुजरात और मध्य प्रदेश को भी संदेश देने का प्रयास करेंगे ।  यह बात भी सही है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव  दिसंबर माह में प्रस्तावित  हैं और वर्ष 2023 में राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मोदी की मानगढ़ की सभा तीन राज्यों के चुनावी समीकरणों को साधने के लिए ही भाजपा  पीएम मोदी का या दौरा कराना चाहती है। 

प्रदेश भाजपा मुख्यालय जयपुर में पीएम मोदी  और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  की दो दिवसीय  20- 21 अक्टूबर होने वाली कोटा  के दौरे की तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेशाध्यक्ष  डॉ.सतीश पूनिया, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद सीपी जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, नारायण पंचारिया, विधायक वासुदेव देवनानी  सहित पार्टी के  वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 



Previous
Next

Related Posts