Saturday, 29 August 2026

पैर काटकर चांदी के कड़े ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता 108 वर्षीय जमुना देवी का एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम


पैर काटकर चांदी के कड़े ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार,  पीड़िता 108  वर्षीय जमुना देवी का  एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

जयपुर में 108 वर्षीय जमुना देवी के दोनों पैर काटने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जमवारामगढ़ के टोडा मीणा (जयपुर) का रहने वाला प्रकाश प्रजापत है। प्रकाश प्रजापत पूर्व में जमुना देवी के घर पर किराए से रहता था। घर में हुए एक विवाद के बाद उससे मकान खाली करवा लिया था। प्रकाश प्रजापत ने आसपास की कॉलोनी में मकान किराए पर लेकर रहने लगा। वहीं जमुना देवी का मंगलवार सुबह एसएमएस अस्पताल में  इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना गलता गेट थाना इलाके की है। सूत्रों की माने तो आरोपी सुबह हथियार लेकर घर में घुसा और वृद्धा के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े ले गया। वृद्धा किसी को उसके बारे में जानकारी न दें इसलिए आरोपी ने उसके गले पर भी वार किया। हालांकि वृद्धा पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दे पाई थी। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रकाश प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके द्वारा लूटे गए चांदी के दोनों कड़ो और गले के एक लॉकेट को भी बरामद किया है। 

घायल 108 वर्षीय जमुना देवी का उपचार के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। जमुना देवी की हालत हालांकि स्थिर बताई जा रही थी। लेकिन दोनों पैर कटने और उससे अत्यधिक खून बहने से जमुना देवी की मौत हो गई है। उनका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया ।

आरोपी प्रकाश प्रजापत इसी कॉलोनी में कई सालों से वृद्धा के यहां किराए पर रह रहा था। उसे घर में घुसने और घर से बाहर निकलने के वह तमाम रास्ते पता थे। जहां पर किसी की भी नजर नहीं जाती। यही कारण रहा कि उसने वारदात की और मौके से निकल गया। एक जगह कंस्ट्रक्शन होने के कारण वह दूसरे रास्ते से निकला। 

बुजुर्ग के पति का नाम हरिनारायण है। जो हलवाई की दुकान चलाते थे। 5 साल पहले उनका निधन हो गया था। घर में 15 कमरे हैं। सभी किराए पर दिए हूए हैं। किराए से ही महिला के परिवार का गुजारा होता है। घर में जमना देवी, गोविंदी और ममता रहती हैं।




    Previous
    Next

    Related Posts