Saturday, 29 August 2026

पायलट ने टोंक विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से किसानों के हुए नुकसान का लिया जायजा, तत्काल गिरदावरी कर किसानों को मदद का दिया आश्वासन


 पायलट ने टोंक विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से किसानों के हुए नुकसान का लिया जायजा,  तत्काल गिरदावरी कर किसानों को मदद का दिया आश्वासन

कांग्रेस के टोंक से विधायक सचिन पायलट  मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ टोंक जिले में हुई अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के बारे में समीक्षा बैठक की।


मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पायलट ने कहा कि टोंक जिले के साथ-साथ हाडोती के कोटा झालावाड़.बारा और बूंदी जिले में अतिवृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि इन क्षेत्रों की तत्काल गिरदावरी हो और  किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा अधिक से अधिक ऐसे मिले इस पर काम किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि नुकसान की जानकारी के लिए तत्काल की गिरदावरी कराई जाएगी और कोशिश होगी कि एसडीआरएफ के साथ ही बीमा कंपनी और अन्य किसी तरीके से किसानों की कैसे मदद की जाए इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में सरकार और कांग्रेस संगठन किसानों के साथ हैं और उनकी हम भरपूर मदद करेंगे।  

पायलट ने मंगलवार को टोंक विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर बारिश से खराब हुई फसलों का जायजा लिया।  सचिन पायलट ने  किसानों  को  खराब हुई फसल की गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कराकर  उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान टोंक कलेक्टर चिन्मय गोपाल, टोंक प्रधान प्रतिनिधि हंसराज फागना , जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गाता, कांग्रेस नेता सऊद सईदी जी, जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी गण मौजूद रहे।


    Previous
    Next

    Related Posts