


ग्रेटर नगर निगम महापौर श्रीमती शील धाभाई ने सोमवार को झोटवाड़ा जोन के वार्ड नं. 35 एवं 38 और मानसरोवर जोन के वार्ड नं. 82 एवं 69 में सफाई व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को बेहतर और नियमित सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
महापौर शील धाभाई ने बताया कि मानसरोवर जोन के वार्ड नं. 82 एवं 69 में निरीक्षण के दौरान विजय पथ चौराहा पर ओपन डिपो कचरा देखकर नाराजगी जाहिर की एऔर उन्होंने मौके पर ही जोन उपायुक्त हेमाराम चौधरी, उपायुक्त स्वास्थ्य मुकेश कुमार और सीएसआई को बुलाकर सख्त निर्देश दिए कि वार्ड में नियमित व बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो और मौके पर कचरे के ढेर को तत्काल उठवाया गया।
उन्होंने वार्ड नं 69 के पार्षद आशीष शर्मा के साथ वार्ड का दौरा भी किया और सेक्टर 42 एवं 43 माताजी के मन्दिर के पास में गंदी गलियों में कचरे के ढेर को देखकर उन्होंने मौके से ही कचरा उठाने के आदेश दिये। साथ ही घरों के सामने सीवर चैम्बर ओपन होने के कारण सीएसआई को बुलाकर उन्हें समझाइश कर ढक्कन के माध्यम से बंद करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जो समझाइश उपरान्त नहीं मानते है उन पर निगम द्वारा नियम अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
महापौर शील धाभाई ने वार्ड नं. 69 के पार्क की बदहाल स्थिति को देखकर सम्बन्धित अधिकारी को मौके पर बुलाकर पार्क की बदहाल स्थिति से अवगत करवाया तथा त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने वार्ड नं 69 में हाजरीगाह के सामने कचरे के ढेर को देखकर सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देकर मौके पर ही संसाधनों द्वारा सफाई करवाई गई।
महापौर शील धाभाई ने आमजन की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। महापौर शील धाभाई ने संसाधनों से बाधित हो रही सफाई व्यवस्था को सुचारू एवं नियमित करने के लिए उपायुक्त गैराज अतुल शर्मा को संसाधनों की कमी को पूरा करने के निर्देश भी दिए।