Saturday, 29 August 2026

11 दिवसीय लोकरंग महोत्सव का कला और संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने किया आगाज


11 दिवसीय लोकरंग महोत्सव का   कला और संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री  राठौड़  ने किया आगाज

जवाहर कला केंद्र सोमवार, 10 अक्टूबर से आगामी 11 दिन तक चलने वाले लोकरंग महोत्सव  का कला संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने दीप प्रज्जवलित कर आगाज किया। इस दौरान केंद्र की अति. महानिदेशक श्रीमती अनुराधा गोगिया सहित  अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शिल्पग्राम राष्ट्रीय औरराज्य स्तर पर पुरस्कृत दस्तकारों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प की स्टाॅल्स लगी है। इस राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में लगी फूड स्टाॅल्स पर लोग विभिन्न प्रदेशों के लजीज व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। कालबेलिया, राजस्थानी लोक नृत्य  और भपंग वादन की मंचीय प्रस्तुति ने लोगों को रोमांचित किया। वहीं शिल्पग्राम में शहनाई-नगाड़ा, कच्छी घोड़ी, बम रसिया, कठपुतली,बहूरूपिया, तीन ढोल की प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस मौके पर श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सहितविभिन्न प्रदेश की लोक कलाओं को मंच प्रदान करने के लिए लोकरंग का आयोजन किया है। हस्तशिल्प मेले में दस्तकारों की कला को दर्शाया गया है। दीपावली से पहले यह राष्ट्रस्तरीय सांस्कृतिक आयोजन है, इसमें भाग लेकर प्रदेशवासी लोक कला से रूबरू हो सकेंगे।.

जेकेके का मुक्ताकाशी मंच लोक कलाओं की मनोरम प्रस्तुतियों का गवाह बना। लंगा गायन की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जोधपुर से पहुॅंचे कलाकारों ने ‘आगे-आगे कोतल घुड़लो, लारे बन्नी सा रो रथड़ो’ गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद चरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। राजस्थानी लोक कलाओं के बाद मध्य प्रदेश का बधाई नृत्य, उत्तर प्रदेश का ढेढिया नृत्य पेश किया गया।

गुजरात से पहुॅंची काॅलेज छात्राओं के ग्रुप ने प्राचीन गरबा पेश किया। गोले में गरबा के जरिए उन्होंने भगवान शिव से जुड़े लोक प्रसंग का वर्णन किया। इसके अलावा तमिलनाडु का ओलियट्टम, असम का बिहू, गुजरात का होली नृत्य व तमिलनाडु का थपट्टम नृत्य पेश किया गया।


Previous
Next

Related Posts