


3 साल तक अजमेर के किशनगढ़ में दीपावली और धनतेरस के मौके पर शुद्ध देसी घी की 10 रुपये प्रति किलो मिठाई बेच कर चर्चा में आई सुशील किन्नर ने पुष्कर के हलवालियो पर मिलावट का आरोप लगाते हुए जिला कलक्टर अंशदीप से मुलाकात कर वापस 10 रुपये प्रति किलो मिठाई बेचने के साथ स्वयं की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई।
पुष्कर के देव नगर रोड निवासी सुशीला किन्नर ने करो से बातचीत करते हुए कहा कि वह पुष्कर के हलवाईयों से यहां के प्रसिद्ध 10 किलो मालपुए और 10 किलो गुलाब जामुन लेती थी। जिसमें यह हलवाई मिलावट और चाशनी मिलाकर उसे दे देते थे। यह मिठाई वह अपनी गायों को खिलाने के लिए लेती थी।
पुष्कर के हलवाईयों से खफा होकर सुशीला किन्नर ने दीपावली और धनतेरस पर पुष्कर में देसी घी की 10 रुपए प्रति किलो और डालडा घी में 5 रुपए प्रति किलो मिठाई बेचने का निर्णय लिया है। सुशीला किन्नर ने जिला कलक्टर अंशदीप से मांग की है कि उसे मिठाई बेचने की अनुमति के साथ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
किन्नर सुशीला ने प्रशासन से आग्रह किया कि दीपावली के त्यौहार पर हलवाईयों की दुकानो पर सघन चैकिंग कर मिलावटखोरी करने वालो को पकड़ा जाए।