Saturday, 29 August 2026

आरएसी पुलिस क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन और पवेलियनकी नींव रखी डीजीपी लाठर ने


आरएसी पुलिस क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन और  पवेलियनकी नींव रखी डीजीपी लाठर ने


डीजीपी एमएल लाठर ने कहा कि खेल  और  कसरत का अपना एक स्थान होता है। ये स्टेडियम उपलब्ध करवाकर अधिकारियों ने बहुत ही अच्छा काम किया है। जिसमें  हमारे बच्चे  और संभाग के जो भी खिलाड़ी खेलना  चाहेगा उसे यह स्टेडियम उपलब्ध रहेगा ।

सोमवार को रावतभाटा रोड पर स्थित आरएसी बटालियन ग्राउंड में तैयार हुए क्रिकेट स्टेडियम का डीजीपी लाठर ने सोमवार को उद्घाटन  और भवन  शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास जारी रहने चाहिए जिससे चारों तरफ का  वातावरण भी अच्छा बने और लोगों को सामूहिक रूप से लाभ मिले। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि साल 1991 में यहां केम्पस की शुरुआत उन्होंने की थी। 7 वीं आरएसी का टेम्परेरी ऑफिस चालू किया था। एक भीम और अर्जुन बैरक का उद्घाटन करवाया था।

राजस्थान पुलिस कोटा में अंतरराष्ट्रीय मानकों का क्रिकेट स्टेडियम बनवा रही है। आरएसी बटालियन के ग्राउंड पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच तैयार हो चुकी है। 3 पिच में 2 टर्फ ओर एक सीमेंट से बनाई गई है। आरएसी क्रिकेट स्टेडियम के मैदान की अधिकतम लंबाई 66 मीटर है। स्टेडियम बनाने में क्रिकेट एक्सपर्ट की मदद ली गई है।यह जमीन पथरीली थी इसे समतल करके मिट्टी भरने और घास लगाना सबसे बड़ी चुनौती थी।लेकिन आरएसी के जवान 6 महीने में यह काम करके दिखाया है।



    Previous
    Next

    Related Posts