


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में झगड़ों की बात प्रचारित की जाती है। अखबारों में रोज न्यूज आती रहती है कि राजस्थान कांग्रेस में लड़ाई चल रही है। कोई लड़ाई नहीं है। हम सब मिलकर अगली सरकार बनाएंगे। यह हमारा संकल्प है। हमें जनता का आशीर्वाद चाहिए।
सीएम गहलोत विद्याधर नगर में रैगर समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि गांधी परिवार को कोई पूछ नहीं रहा है। गांधी परिवार को वोट दिलाने की शक्ति नहीं रही है। ये सब बातें बकवास हैं।
उन्होंने कहा कि 30 साल से गांधी परिवार का कोई व्यक्ति पद पर नहीं है। गांधी परिवार का कोई व्यक्ति न मंत्री, न पीएम और न सीएम बना। बताइए गांधी परिवार को लेकर इनके पेट में दर्द क्यों होता है? इन्हें गांधी परिवार से तकलीफ क्या है? क्यों गांधी परिवार पर बार- बार अटैक करते हैं ? सीएम गहलोत विद्याधर नगर में रैगर समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे।सीएम गहलोत ने कहा कि ये लोग कहते हैं, इनकी वोट कैचिंग पावर नहीं रही। आज भी देश की जनता कांग्रेस में सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी को मानती है। ये देश में जहां भी जाएंगे, लाखों लोग इकट्ठे हो जाएंगे।
सीएम गहलोत ने कहा कि गहलोत ने रैगर समाज के सम्मेलन में आए लोगों से कहा- आजादी के बाद कांग्रेस ही वह पार्टी है, जिसने आपको मान-सम्मान दिया है। आरक्षण की रक्षा की है। आज जो राज में हैं, इन्होंने कभी आरक्षण का समर्थन नहीं किया। ये वे लोग हैं जो पहले जनसंघ के रूप में काम करते थे। आज की भारतीय जनता पार्टी पहले जनसंघ के रूप में थी। ये नफरत करते थे। आरक्षण का विरोध करते थे। हम वो बातें भूले नहीं हैं।