Saturday, 29 August 2026

बारावफात जुलूस के दौरान 'सर तन से जुदा' के नारे लगाने का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने रोशन अली सिंधी को किया गिरफ्तार


  बारावफात जुलूस के दौरान 'सर तन से जुदा' के नारे लगाने का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने रोशन अली सिंधी को किया गिरफ्तार

जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर में रविवार बारावफात जुलूस के दौरान 'सर तन से जुदा' के नारे लगाने का वीडियो सामने के बाद पुलिस ने रोशन अली सिंधी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  विश्व हिंदू परिषद के सत्यनारायण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- पीपाड़ शहर में उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के समर्थन में 'सर तन से जुदा' नारे लगाए गए।

रिपोर्ट में कहा गया कि 10-15 असामाजिक तत्वों की ओर से नारे लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने का प्रयास किया। लोगों को उकसाकर दंगे करवाने की खुलेआम साजिश रची जा रही है। आरोपी रोशन अली सिंधी पूर्व में भी दंगाई रह चुका है।

जोधपुर ग्रामीण एसपीअनिल कायल ने बताया कि मामले में विश्व हिंदू परिषद के सत्यनारायण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- पीपाड़ शहर में उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के समर्थन में 'सर तन से जुदा' नारे लगाए गए।

उन्होंने ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

पूर्व पालिका अध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छावाह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आपत्तिजनक नारे लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। 



    Previous
    Next

    Related Posts