


पूर्व सीएम के पुत्र और झालावाड़ बारां में 4 बार के सांसद दुष्यंत सिंह उनकी माँ की देव दर्शन यात्रा में अलग ही नज़र आए। इस बार की यात्रा में उन्होंने आम लोगों से मेल मिला बढ़ाने के लिए मां से अलग हटकर नया अंदाज देखने को मिला।
बीकानेर में वो रविवार को अपनी माता के देव दर्शन यात्रा के दौरान आम कार्यकर्ताओं के बीच ज़मीन पर बैठे रहने का नजारा चर्चा का विषय बना रहा। सांसद दुष्यंत सिंह मंच से बहुत दूर रहे और वे उनके साथ हेलिकॉप्टर में भी नही बैठे।
जब पूर्व सीएम राजे ने सम्बोधन में अन्य सांसदो के साथ उनका नाम पुकारा तो वे कहीं नजर नही आए। किसी ने बताया कि उनका सांसद बेटा आम लोगों के साथ बैठकर भाषण सुन रहा है तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को पता चला कि वह मां का पिछलगू नहीं है बल्कि आम लोगों के बीच रहकर अपनी राजनीति को चमकाने का काम कर रहा है।