


शरद पूर्णिमा के मौके पर जयपुर घाट पर तीर्थराज पुष्कर सरोवर की महाआरती की गई।
सरदारशहर से विधायक और ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित भंवर लाल शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि देने वालों में पुष्कर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर गॉड, सेवानिवृत्त जज अजय शर्मा,पंडित कैलाश नाथ दाधीच, अरुण कुमार पाराशर, इंदर सिंह पवार, ईशान गॉड, अरुणा भास्कर, गायत्री शर्मा, राम सिंह उदावत, अर्पित सांखला, बाबूलाल दगदी, जय नारायण, जगदीश सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
सेवानिवृत्त जज अजय शर्मा ने कहा कि पंडित भंवर लाल शर्मा विधायक और समाज के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने समाज के लिए जो कुछ किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनके पुनीत कार्यों को सदैव ब्राह्मण समाज ऋणी रहेगा।