Saturday, 29 August 2026

20 और 21 अक्टूबर को जेपी नड्‌डा का कोटा संभाग का दौरा,कार्यकर्ताओं की बैठक, युवाओं और प्रबुद्धजनों के साथ संवाद और बूथ सम्मेलन को करेंगे संबोधित: डॉ. पूनियां


20 और 21 अक्टूबर को जेपी नड्‌डा का कोटा संभाग का दौरा,कार्यकर्ताओं की बैठक, युवाओं और प्रबुद्धजनों के साथ संवाद और बूथ सम्मेलन को करेंगे संबोधित: डॉ. पूनियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि हाड़ौती में संगठनात्मक तौर पर पार्टी का बूथ सशक्तिकरण का अभियान, मोर्चों की गतिविधियां इन सबको समाहित करते हुए भविष्य की रूपरेखा हम तय करें, इसकी चर्चा हमने की। 

रविवार को कोटा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. पूनिया ने कहा कि भाजपा ने प्रत्येक संभाग पर पार्टी के बूथ से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ताओं के संभागों के सम्मेलन के रचना की है,और उसमें बीकानेर और जोधपुर संभागों के बूथ सम्मेलन पूरे हो गए, यह सम्मेलन हम सातों संभागों में करने वाले हैं, हमारा सौभाग्य है कि कोटा संभाग के बूथ सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा संबोधित करेंगे, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और हाड़ौती में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि 20 और 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का कोटा संभाग के बूथ सम्मेलन में उनका दो दिवसीय प्रवास रहेगा, 20 को आएंगे और रात्रि रुकेंगे। 21 को सम्मेलन को संबोधित करेंगे, इसके बाद प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने बताया कि बूथ सम्मेलन के साथ ही कोटा संभाग में तीन प्रमुख कार्यक्रमों की रचना की है, जिसमें कोटा संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक करेंगे।उनका युवाओं के साथ संवाद का रहेगा, एक कार्यक्रम प्रबुद्धजनों के साथ संवाद का रहेगा और बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 



Previous
Next

Related Posts