Saturday, 29 August 2026

बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर लूटे कड़े, एसएमएस में कराया भर्ती


बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर लूटे कड़े, एसएमएस  में कराया भर्ती


मीणा कॉलोनी गलतागेट में रविवार सुबह बुजुर्ग महिला के पैर काटकर बदमाश चांदी के कड़े लूट ले गए। बाथरूम में दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को बेटी ने पड़ोसियों की मदद से एसएमएस  हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। गलतागेट थाना मामला दर्ज किया है। पुलिस  ने  मौके पर ही पैर काटने के लिए यूज किया हथियार भी मिला है। 

पुलिस ने बताया कि मीणा कॉलोनी गलतागेट निवासी जमुना देवी अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता के साथ रहती है। सुबह करीब 5 बजे वह घर में बैठी थी। इस दौरान घर में घुसे बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसे घसीटते हुए घर के बाहर बने बाथरुम में ले आए। बाथरुम में उसके दोनों पैरों को काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को तड़पता छोड़कर बदमाश फरार हो गए।

बुजुर्ग के भतीजे गोपाल मीणा ने बताया कि ममता और गोविंदी अंदर अपने कमरे में सो रही थी। जमुना देवी बाहर बेड पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे ममता ने जमुना देवी को पानी पिलाया था। इसके बाद वो सोने चली गई। सुबह करीब 5 बजे बदमाशों ने जमुना देवी पर हमला किया। बुजुर्ग होने के कारण महिला ज्यादा बोल नहीं पाती थी। इसलिए चिल्ला नहीं सकी। बदमाश महिला को सड़क की तरफ बने बाथरूम में घसीटकर ले आए। फिर दोनों पैरों को पिंडलियों के नीचे से काट कर चांदी के कड़े निकाल लिए। बुजुर्ग का मूंह हाथ से दबा दिया।


    Previous
    Next

    Related Posts