


कांग्रेस की राजनीतिक हलचल अभी थमी नहीं है । वही अब शांत रहने वाले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सोमवार से कोटा हाड़ोती का दो दिवसीय दौरा शुरू कर रहे हैं। पायलट सोमवार दोपहर 1:00 बजे ट्रेन के माध्यम से कोटा पहुंचेंगे। जहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
पायलट कोटा से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के विधानसभा क्षेत्र झालावाड़ में दौरे पर जाएंगे। जहां उनका यादव समाज के संभागीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह भाग लेंगे और वे कार्यकर्ताओं से भी सीधा संपर्क करेंगे। उनका यह राजनीतिक दौरा निश्चित तौर पर एक नई हलचल पैदा कर रहा है।
कोटा संभाग में कांग्रेस की स्थिति कमजोर है और पायलट ने अपने राजनीतिक दौरे की शुरुआत हाड़ोती से ही करने की योजना बनाई है। राजनीतिक तूफान अभी थमा नहीं है इसमें उनकी यह यात्रा निश्चित तौर पर एक नया संदेश देने का काम करेगी। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष कहा था कि वे पार्टी को वर्ष 2023 में जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और सामूहिक रूप से काम कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। इसी संदेश के तहत पायलट ने यह दो दिवसीय दौरा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र में रखा है।
पूर्व सीएम राजे द्वारा बीकानेर के दौरे का जवाब देने के लिए ही पायलट उनके विधानसभा क्षेत्र झालावाड़ में जाकर अपना शक्ति प्रदर्शन करके दिखाने का प्रयास करेंगे कि अब कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने के लिए पायलट पीछे नहीं है। अब इस दौरे को लेकर विभिन्न प्रकार की राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर है और यह माना जा रहा है कि आखिर पायलट के साथ सीएम अशोक गहलोत गुट के लोग आते हैं या नहीं। पायलट का यह दौरा निश्चित तौर पर पार्टी में एक नया संदेश देने का काम करेगा।