Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस का नहीं थम रहा राजनीतिक तूफान, पंचायत मंत्री रमेश मीणा के ट्वीट ने बढ़ाई हलचल


कांग्रेस का नहीं थम रहा राजनीतिक तूफान,  पंचायत मंत्री रमेश मीणा  के ट्वीट  ने   बढ़ाई हलचल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के सीएम पद को लेकर कोई निर्णय नहीं किया है। नौकरशाही में भारी फेरबदल, इन्वेस्ट राजस्थान समिट सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सक्रियता कुछ और ही इशारा कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया सभी नेताओं के अपने मन की बात इशारों-इशारों में सामने आ रही हैं। 

राजनीतिक हलचल के बीच पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा का ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ट्वीट के जरिए मीणा किस गुट की तरफ इशारा कर रहे हैं, यह तो समझने वाला ही जानता है।

पंचायत राज मंत्री मीणा ने अपने ट्वीट किया है कि 'परिवार के साथ बने रहो, क्योंकि ये वो जगह है, जहां आपको सारी कमियों के साथ स्वीकार किया जाता हैं।' अब इस ट्वीट में वो किस गुट को परिवार के साथ रहने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन इस पूरे प्रकरण में उनका भी स्टेंड क्लीयर नहीं है कि वो आखिर हैं किसके साथ ? जिस दिन विधायक दल की बैठक के समानांतर बैठक संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के यहां चल रही थी, तब मीणा वहां नहीं थे। ना ही वो सीएमआर में विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। ये जरूर है कि वे पायलट गुट के साथ थे और उन्हें भी पूर्व में मंत्री पद से बर्खास्त किया गया था। 

हालांकि पंचायत राज मंत्री मीणा अपने बयानों में कई बार यह कह चुके हैं कि पार्टी के साथ हैं, किसी गुट के साथ नहीं। पायलट गुट के सबसे विश्वसनीय लोगों में शामिल रमेश मीणा की पिछले दिनों सीएम अशोक गहलोत से नजदीकियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अतिवृष्टि की वजह से जब करौली और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हुआ, तब सीएम गहलोत मीणा को अपने साथ ले गए थे और हवाई यात्रा में पूरे इलाके की जानकारी ली। आगरा की तौर पर यह चर्चा बनी हुई है कि आखिर पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा है किस गुट के और उनका रुख क्या रहेगा।



Previous
Next

Related Posts