


राजसिको चैयरमेन राजीव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में घोषणा पत्र में किए गए 90 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कोरोनाकाल का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा किए गए कोरोना प्रबन्धन की पूरे विश्व मे प्रशंसा हुई है।
इन्वेस्टमेंट समिट में दूसरे दिन शनिवार को आयोजित विशेष सत्र में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सरकार ने घर घर अनाज योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया था और अब घर घर काम योजना की शुरुआत की है जिसके तहत रोज़गार उपलब्ध कराने में भी राजस्थान अब अग्रणी होने जा रहा है।
राजसिको चैयरमेन अरोड़ा ने कहा एमएसएमई के दोनों पार्ट लघु उद्योग एवम निर्यातकों दोनों के उत्थान और विकास लिए राजस्थान सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से राजस्थान निर्यात में अग्रणी होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में छोटे बड़े कुल 1 लाख 33 हजार निर्यातक है जिनके रोशन के लिए 2018 के घोषणा पत्र में एक्सपोर्ट प्रोमोशन कॉउन्सिल के गठन के वादे को मूर्त रूप देते हुए एक्सपोर्ट प्रोमोशन कॉउन्सिल का गठन किया है। उन्होंने कहा कि मैं काउंसिल का अध्यक्ष होने के नाते निर्यातकों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहा हूं ।
राजसिको चैयरमेन अरोड़ा ने अपने शुरुआती जीवन अपने विश्विद्यालय दिनों के साथ राजसिको की नीतियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार की लघु उद्योग, निर्यात एवम रोज़गार प्रोमोशन नीतियां देश देश के लिए एक उदाहरण बन चुकी है।